मजेदार जोक्स: लड़की वाले रजनीकांत को देखने आए..! मां बोली बेटा लड़की वाले के सामने ऐसी बात करना की सब इंप्रेस हो जाए..! लड़की वालों के आने के बाद..! रजनीकांत – ओए मम्मी जरा…
हेलो दोस्तों स्वागत है आप सभी का एक बार फिर से हमेशा की तरह आज भी हम आपके लिए लेकर आएंगे एक से बढ़कर एक मजेदार जोक्स एंड चुटकुले जिन को पढ़ने के बाद आपका मूड एकदम फ्रेश हो जाएगा तो पेश है आपके लिए आज के ताजा तरीन और मजेदार जोक्स…
जोक नंबर 1. एक लड़का स्कूल से जल्दी घर आ गया… दादा– क्या हुआ बेटा, तुम बहुत जल्दी घर आ गए।लड़का– हां दादा, मैंने एक मच्छर को मारा तो टीचर ने भगा दिया।दादा– क्या? तुम सच बोल रहे हो, एक मच्छर मारने के लिए स्कूल से भगा दिया।लड़का– मच्छर टीचर के गाल पर बैठा हुआ था। 😜😂

जोक नंबर 2. लड़की वालें लड़का देखने गये…लड़की वाले- हमें ऐसा लड़का चाहिए जो,कुछ खाता पीता ना हो और कुछ गलत काम ना करता हो।।पंडित जी– फिर तो आपको ऐसा लड़का, अस्पताल के ICU वार्ड में मिलेंगा।।😅😆

जोक नंबर 3. चिंटू– मिंटू, जल्दी उठ, भूकंप आ रहा है। सारा घर हिल रहा है चिंटू– ओए,चुपचाप जाके सो जा, घर गिरेगा तो हमारा क्या जाएगा। हम तो किराएदार हैं।😜😂

जोक नंबर 4. पति– आज खाना क्यों नहीं बनाया? पत्नी- गिर गई थी लग गई…. पति– कहां गिर गई थी और क्या लग गई थी? पत्नी– तकिये पर गिर गई थी और आंख लग गई थी। 😘😅😆

जोक नंबर 5. एक छोटे शहर का लड़का दिल्ली घूमने गया, अपने शहर वापस आया और अपने दोस्तों से बोला- पता है जितनी भीड़ दिल्ली वालों की शादी में होती है, उससे ज्यादा भीड़ तो अपने यहां तब होती है जब खराब ट्रांसफॉर्मर ठीक होता है। 😂😜

जोक नंबर 6. इंटरव्यू में बॉस ने पूछा – क्या आपको ब्रिटिश भाषा आती है? लड़का– हां बॉस– कुछ बोल के दिखाओ लड़का– डूगना लागान डेना पडेगा बुवन! बॉस– बॉस बेहोश😜🤣

हमें उम्मीद है दोस्तों की आपको यह जोक्स पसंद आए होंगे आपको यह जोक्स कैसे लगे हमें कमेंट करके जरूर बताएं साथ ही इन्हें अपने दोस्तों के साथ शेयर करके उन्हें भी हंसाने में हमारी सहायता करें.
इसी तरह से और भी जोक्स रोजाना अपने मोबाइल पर पाने के लिए अभी हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें.